BREAKING

Mumbai News: महानगरपालिका अपने कर्मचारियों के माध्यम से कराए नालों की सफाई: अनिल


शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में हर वर्ष 1 मार्च से मानसून पूर्व नालेसफाई का कार्य शुरू करने की परंपरा है। लेकिन इस वर्ष मार्च माह शुरू होने के बाद भी कई स्थानों पर नालेसफाई का कार्य वास्तव में शुरू होता दिखाई नहीं दे रहा है। इससे बारिश के मौसम में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही है।इससे पहले महानगरपालिका में प्रशासक राज चल रहा था। अब जनप्रतिनिधि चुने जा चुके हैं और महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष तथा नगरसेवक कार्यरत हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आवास के नाम पर महिला से ठगी, नकद व गहना लेकर चंपत हुए ठग

ऐसी स्थिति में नालेसफाई का कार्य आखिर किस स्तर पर अटका हुआ है, इस बारे में स्पष्टता होना आवश्यक है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि यदि ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं या निविदा प्रक्रिया में देरी हो रही है, तो महानगरपालिका को अपने ही कर्मचारियों के माध्यम से नालेसफाई का कार्य करवाना चाहिए। इससे एक ओर सार्वजनिक धन की बचत होगी और दूसरी ओर कार्य की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहेगी।

पालिका प्रशासन को इस विषय पर तुरंत निर्णय लेकर पूरे मुंबई में नालेसफाई का कार्य तेजी से शुरू करना चाहिए, ऐसी मांग भी गलगली ने की है।


Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें