Jaunpur News: आवास के नाम पर महिला से ठगी, नकद व गहना लेकर चंपत हुए ठग
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के पतरही बाजार में आवास के नाम पर महिला ठगी का शिकार हो गई। बाइक सवार महिला व पुरूष ठग पांच हजार नकद व गहना लेकर चंपत हो गए। घर पहुंची महिला को ठगे जाने की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मढ़ी गांव निवासी शीला चौहान पत्नी स्व.लाल बहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बुधवार को तीन बजे पतरही बाजार आवश्यक कार्यवश गई थी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केडीआर फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न
वहां बाइक से एक व्यक्ति मिला। उसके साथ एक महिला भी थी, कहा कि आप का प्रधानमंत्री आवास पास हो गया है। पांच लाख रुपये मिलेंगे। पैसा लेने के 26 हजार रुपये पहले जमा करने पड़ेंगे। घर गया था। तुम्हारी भतीजी सोना ने बताया कि बाजार गई हुई। झांसे में आकर उसकी बाइक पर बैठ गई। पतरही बाजार स्थित पेट्रोल पंप से आगे ले जाकर पांच हजार नकद व कान की सोने की बाली ले लिया। थोड़ी देर में आने की बात कहकर चंपत हो गया। घर पहुंची तो ठगे जाने की जानकारी हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |

