BREAKING

Jaunpur News: पिता पुत्र को चाकू मारने वाले आरोपी बजरंगी व उसके पुत्र मुकदमा दर्ज


नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के इमलो बाजार में सोमवार की रात को पिता व पुत्र पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी दो लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।आरोपीयों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। ज्ञात हो सोमवार की रात को ऊक्त बाजार निवासी हृदय कुमार निषाद तथा उनके पुत्र आदर्श निषाद को मामूली विवाद में पड़ोस में सब्जी बेचने वाले ललित उर्फ बजरंगी यादव पुत्र मोलऊ यादव तथा उसके पुत्र ने सिर में चाकू मार दिया था। दोनो को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां आदर्श को भर्ती करके उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्यवाही: सृष्टि जैन

वही हृदय कुमार को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। हृदय नारायण के भाई अनिल निषाद पुत्र कैलाश निषाद ने पुलिस को घटना की तहरीर दिया। उनकी तहरीर पर बजरंगी यादव के विरुद्ध तहरीर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुश्री सृष्टि जैन ने बताया मामले में आरोपीयों पर सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।दोनो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें