Jaunpur News: आनंद पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के आनन्द पब्लिक स्कूल नगौली का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, महाभारत नाटक, ऑपरेशन सिंदूर नाटक तथा अन्य रंगारंग प्रस्तुत कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय की प्रबंधक माधुरी सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूप, पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक कमलेश सिंह सेवा नि) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवेश तिवारी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान आनन्द कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि प्रकाश शुक्ला (ब्लॉक प्रमुख सुजानगंज) का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर पंकज दुबे (अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज), वित्तविहीन संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, आलोक सिंह (जिला पंचायत सदस्य), संतोष द्विवेदी (प्रबंधक), सुशील सिंह प्रबंधक, रोहित सिंह (प्रबंधक), मोहित शुक्ला (प्रधानाचार्य), विवेक मौर्य (प्रबंधक), रामसिंह उर्फ मुन्ना तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ईद उल फित्र की नमाज हुई अदा
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


