BREAKING

Jaunpur News: बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव में शनिवार देर रात ग्रामीणों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रतिमा हटाने की बात कही, लेकिन ग्रामीण विरोध पर अड़ गए।

बताया जा रहा है कि गांव में लखनऊ-बलिया मार्ग के किनारे स्थित तालाब की भूमि के पास ग्राम समाज की जमीन है। कुछ दिनों पूर्व यहां अधूरे निर्माण को यह कहकर दोबारा शुरू किया गया था कि चाय-पानी की दुकान खोली जाएगी। निर्माण पूर्ण होने के बाद शनिवार रात करीब दस बजे अनुसूचित बस्ती के लोगों ने अचानक वहां अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार चौहान, थानाध्यक्ष सरपतहां यजुवेंद्र सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा स्थापना से संबंधित अनुमति पत्र मांगा। अनुमति पत्र न मिलने पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना प्रशासनिक स्वीकृति के प्रतिमा स्थापना अवैधानिक है और पहले अनुमति लेना आवश्यक है। इसके बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर डटे रहे।

इस संबंध में एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव ने कहा कि बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित की गई है, जो नियमों के विरुद्ध है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें