Jaunpur News: निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश
चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा
रामनगर, जौनपुर। क्षेत्र में विकास कार्यों की निगरानी को लेकर विधायक डा. आर. के. पटेल लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने रामनगर के मैनपुर गाँव पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया और मौके पर मौजूद कार्य की स्थिति पर संतोषजनक न होने पर तत्काल संज्ञान लिया।
विधायक डा. पटेल ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को वीडियो कॉल के माध्यम से अवगत कराया और निर्माण में पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: रामलला के ललाट पर तीसरे वर्ष भी भगवान भास्कर की किरणों ने किया तिलक!
उन्होंने यह भी कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता और पारदर्शिता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक के इस सख्त रुख से निर्माण कार्य में तेजी और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने भी विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र ही बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा होगा।
| विज्ञापन |
