Hyderabad News: सीए डॉ मधुसूदन अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मना
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। देश के जाने-माने सीए व भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य तथा मीडिया में आर्थिक विषयों पर मजबूती से लेख लिखने वाले (डॉ )मधुसूदन अग्रवाल का जन्मदिन उनके हैदराबाद स्थित एमएस अग्रवाल एंड कंपनी के मुख्यालय हैदराबाद कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव और तेलंगाना के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार शुक्ल ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर मधुसूदन अग्रवाल जी को लंबी उम्र प्रदान करें और उनकी मनोकामना पूर्ण करें।
इस अवसर पर एमएस अग्रवाल एंड कंपनी के कर्मचारियों ने भी (डॉ ) मधुसूदन अग्रवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े मधूसुदन अग्रवाल जी को लोगों ने विभिन्न माध्यमों से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


