BREAKING

Jaunpur News: बार एसोसिएशन मड़ियाहूं में मना हिन्दू नव वर्ष


नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय बार एसोसिएशन मड़ियाहूं द्वारा बार सभागार में हिन्दू नव वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान अशोक सिंह, रामलखन पटेल, इंद्रजीत भारती, गुलाब दुबे, राधाकृष्ण शर्मा एवं अनिल सिंह ने हिन्दू नव वर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों का प्रतीक है। यह दिन नवचेतना, नवसंकल्प और नई शुरुआत का संदेश देता है। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: दिव्यांग 125 बच्चों को शिक्षा देने को संकेत' राजकीय विद्यालय बरेली में मात्र 2 ही शिक्षक

उन्होंने बताया कि हिन्दू नव वर्ष का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन से विक्रम संवत का प्रारंभ माना जाता है और भारतीय पंचांग के अनुसार यह नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। वक्ताओं ने लोगों से अपने सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए रखने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का आह्वान किया। अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने सभी अधिवक्ताओं को हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर प्रदीप सिंह एडवोकेट, हरितोश एडवोकेट, जयशंकर, रामू मौर्य, राकेश गौतम सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें