BREAKING

Jaunpur News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति की पत्नी डॉ. संतोष श्रीवास्तव का निधन, शिक्षा जगत में शोक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर/प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात अंग्रेज़ी आलोचक डॉ. कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी डॉ. संतोष श्रीवास्तव (78) का रविवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय परिवार, केपी ट्रस्ट तथा समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो कि डॉ. के जी श्रीवास्तव मूल रूप से जौनपुर नगर से सटे कालीचाबाद के निवास है। 

प्रगतिशील लेखक संघ के प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि मेरी चाची डॉ. संतोष श्रीवास्तव पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने जार्ज टाउन स्थित मालवीय रोड के अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही शिक्षा जगत से जुड़े लोग, परिजन, शुभचिंतक और परिचित उनके आवास पर पहुंचने लगे।

यह भी पढ़ें Mumbai News: बहन-बेटियों को जागरूक करने के लिए 'द केरला स्टोरी 2' को टैक्स फ्री करने की मांग

सोमवार दोपहर तक उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिचितों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। बाद में उनका अंतिम संस्कार दारागंज स्थित श्मशान घाट पर वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, परिजन और शुभचिंतक उपस्थित रहे। डॉ. संतोष श्रीवास्तव अपने सौम्य स्वभाव, सादगी और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी गहरा आघात पहुंचा है।उनके निधन पर विश्वविद्यालय परिवार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें