Mumbai News: बहन-बेटियों को जागरूक करने के लिए 'द केरला स्टोरी 2' को टैक्स फ्री करने की मांग
महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने लिखा केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र
नया सवेरा नेटवर्क
काशी प्रवास पर आए सामाजिक चिंतक अर्जुन गुप्ता ने कहा कि हमारी बहन बेटियां लव-जिहाद' जैसी समस्याओं में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर ले रही हैं। वह बिना सोचे समझे आत्मघाती कदम उठाकर अपने माता-पिता और परिजनों को अंतहीन पीड़ा दे रही हैं । ऐसे में द केरला स्टोरी 2 फिल्म निश्चित तौर पर उनके जीवन में नया बदलाव लाएगा और बेटियां सुरक्षित होकर सही समय पर सही कदम उठा सकेंगी।उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र हित में इस फिल्म को आम जन मानस तक पहुंचाना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं जाती जान!
उन्होंने कहा यह फिल्म बेटियों के जीवन में नया बदलाव लाएगी। वहीं बहन बेटियों को 'लव जेहाद के खिलाफ जागरूक करने में मिल का पत्थर साबित होगी । उन्होंने जोर देते हुए कहा जन जागरूकता लाने के लिए स्वस्थ समाज के लोग आगे आए।
भाजपा नेता ने सरकार से यह भी अपील की है कि फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' को केवल सिनेमाघरों तक ही सीमित न रखा जाए। उन्होंने मांग की है कि सरकारी संस्थानों के जरिए इस फिल्म को स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक सभागारों में भी दिखाया जाना चाहिए। अर्जुन गुप्ता के अनुसार, ऐसा करने से लोगों के बीच लव जिहाद और देशद्रोहियों के खिलाफ एकता आएगी और युवा पीढ़ी को सच्चाई का पता चलेगा। और वे अपने को मजबूत बना सकेंगे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)