BREAKING

Jaunpur News: सिगरेट के दाम को लेकर विवाद, मारपीट में तीन पर दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। सिगरेट के अधिक दाम मांगने का विरोध करने पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के जमलिया गांव निवासी धर्मेंद्र सरोज ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह दिलावरपुर गौशाला के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाता है। घटना 5 मार्च की शाम करीब 5 बजे की है। वह बाईपास रेलवे फाटक के पास एक दुकान पर चाय पीने गया था। चाय पीने के बाद उसने दुकानदार से सिगरेट लिया।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: 4 वर्षीय मासूम की हत्या करने वाला पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

आरोप है कि दुकानदार राहुल पांडे ने सिगरेट के लिए 10 रुपये के बजाय 15 रुपये मांगे। विरोध करने पर राहुल पांडे, रजत पांडे और धनंजय पांडे ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल धर्मेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें