Jaunpur News: 275 पम्पों के माध्यम से डीजल, पेट्रोल की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है: डीएम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवगत कराया जाता है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत जनपद के 275 डीजल/पेट्रोल पम्पों के माध्यम से डीजल, पेट्रोल की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। जनपद में डीजल/पेट्रोल का पर्याप्त स्टाॅक मौजूद है। 26 मार्च 2026 को विगत दिवसों के सापेक्ष अधिक मात्रा में डीजल/पेट्रोल की बिक्री हुई, जिसके कारण जनपद के 17 डीजल/पेट्रोल पम्पों पर स्टाॅक समाप्त हो गया था, जहां पर आॅयल कम्पनियों के माध्यम से डीजल/पेट्रोल की आपूर्ति प्रारम्भ करा दी गयी है। वर्तमान में पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सामान्य हो गयी है तथा उपभोक्ताओं को डीजल/पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है।
अतः सर्वसाधारण से यह अपील है कि यह अपील अनावश्यक रूप से पेट्रोल/डीजल पम्पों पर भीड़ न लगाये तथा आवश्यकतानुसार ही डीजल/पेट्रोल प्राप्त करे। किसी भी दशा में डीजल/पेट्रोल का संग्रहण/भण्डारण करने का प्रयास न करे एवं अफवाहों पर ध्यान न दे तथा अधिकारिक रूप से प्रसारित सूचनाओं का अनुसरण करें।
यह भी पढ़ें | Pratapgarh News: भारत चिल्ड्रन एकेडमी प्री प्राइमरी स्कूल, जहां नन्हे सपनों को मिलेगी ऊंची उड़ान
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

