BREAKING

Bareilly News: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को किया याद

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर हुईं श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की बहादुरी, निष्ठा और देश प्रेम से प्रेरणा लें। 

डी. डी. पुरम शहीद  स्मारक पर सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी और मीरा मोहन ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रसंग साझा किए।कार्यक्रम का प्रारंभ "ऐ मेरे वतन के लोगों गीत से" अरुणा सिन्हा ने किया।

मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल, के. बी. अग्रवाल, महासचिव प्रदीप माधवार, निर्भय सक्सेना, कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी, जितेंद्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र, सुनील शर्मा, गंगा राम पाल, सुधीर मोहन, शचीन्द्र सक्सेना, मंजू सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, कैप्टन राम लाल, कैप्टन अरविन्द, ए. एस. अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें