BREAKING

Bareilly News: मातृश्री रचनात्मक महिला सम्मान से प्रधानाचार्या चमन जहां हुई सम्मानित

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच के द्वारा इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चमन जहां को "मातृश्री रचनात्मक सम्मान" से सम्मानित किया गया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित चमन जहां को मोतियों की माला, पगड़ी, उत्तरीय, स्मृति चिन्ह्  देकर मुख्य अतिथि रेनू शर्मा, अलका त्रिवेदी, सरला रस्तोगी, कंचन रस्तोगी, नीरू रस्तोगी, जैनब फात्मा ने सम्मानित किया। डाॅ सुरेश रस्तोगी के सभागार, कूंचा डालचंद्र बिहारीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी, डॉ वीरेंद्र जैसवार, महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री शिवम् वर्मा ने फूलों की माला से चमन जहां को सम्मानित किया और "मातृ श्री रचनात्मक सम्मान" का प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया। 

अपने सम्मान से अभिभूत प्रधानाचार्या चमन जहां ने उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच ने मेरे सम्मान के साथ-साथ पूरे महिला समाज को सम्मानित किया है। मैं भविष्य में पूरी कोशिश करूंगी कि शिक्षा के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में और भी सकारात्मक कार्य अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कर पाऊं। आज का सम्मान वास्तव में महिला के साथ मानवीय कल्याण के लिए काम करने वालों का भी सम्मान है। 

मुख्य अतिथि शिक्षिका रेनू शर्मा ने भी महिला दिवस पर सभी को बधाइ देते हुए कहा कि महिला और पुरुष एक गाड़ी के दो पहिए के समान हैं। दोनों की प्रगति में से ही सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक ढांचा मजबूत होता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की 2026 की थीम "गिव टू गेन" भी यही बताती है कि जितना हम समाज के हित का काम करेंगे, उससे ज्यादा हमें समाज से प्राप्त होगा। मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला हो या पुरुष, समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण दीनदयाल उपाध्याय का वैचारिक मंत्र था। अजय राज शर्मा,  डॉ सौदान सिंह शाक्य, अरुण शुक्ला, मुकेश चंद्र वार्ष्णेय, अलका त्रिवेदी, जैनब  फात्मा, सरला रस्तोगी ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं और महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मोहित रस्तोगी ने महिलाओं को प्रेरित करने वाला मनमोहक गीत सुनाकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार उपाध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम में सभासद मुकेश रस्तोगी मुक्की, विशाल शर्मा, मीनाक्षी रस्तोगी, रानी रस्तोगी, अंकित गुप्ता, शिवम् वर्मा, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप रस्तोगी, राम नारायण मेहरोत्रा, मुकेश पांडे, अवनीश शर्मा, आलोक शंखधार, नीरज रस्तोगी, कंचन रस्तोगी, कमीना, नीरू रस्तोगी   देश दीपक शर्मा, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, मोहसिन रजा, उमाशंकर शर्मा, संतोष कपूर प्रमुख रहे। 



Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें