Jaunpur News: बाईक बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, युवक घायल
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेहनगर थाना क्षेत्र के लालमऊ निवासी रमेश अपने पुत्र सत्यम (20) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जौनपुर–शाहगंज मार्ग पर स्थित जपटापुर बाजार के पास पहुंची, तभी अचानक सामने एक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।
गलीमत रही कि बिजली पोल से करंट कार में नहीं उतरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर में कार सवार सत्यम घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसीलदार पर अधिवक्ता की पिटाई का आरोप, वकीलों ने किया प्रदर्शन
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

