Jaunpur News: महेवा गांव में आंगनबाड़ी कक्ष का हुआ उद्घाटन, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद
चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा
रामपुर, जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील के रामपुर ब्लाक अंतर्गत महेवा गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी कक्ष का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल की पत्नी सुरभि गंगवार, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल एवं प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
उद्घाटन के दौरान सुरभि गंगवार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस भवन में गांव के नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करेंगे और आने वाले समय में यही बच्चे पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक बनकर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने की बात भी कही।
कार्यक्रम में के. पी. यादव, चन्द्रशेखर पटेल, बबलू पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य सुरेश पटेल, ग्राम प्रधान संजय सरोज, पूर्व प्रधान पप्पू यादव, रिंकू पटेल, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अनीता, पापली देवी, सुरेन्द्र दुबे (अध्यापक) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें | Poetry: महावीर तुम आओ, इस जग को तुम तारो
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |




%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)