BREAKING

Jaunpur News: तीन सीएससी केंद्रों से 82 गैस सिलेंडर बरामद

चार भरे हुए तथा 78 थे खाली

डीएसओ की छापेमारी से अफरातफरी 

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। जिले के धमौर बाजार में शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) की टीम ने छापेमारी कर तीन सीएससी केंद्रों से कुल 82 गैस सिलेंडर बरामद किए। इनमें 4 सिलेंडर भरे हुए और 78 खाली पाए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से सिलेंडर विक्रेताओं में अफरातफरी मच गयी। डीएसओ संतोष विक्रम साही को क्षेत्र में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर उनकी टीम ने धमौर बाजार स्थित तीन सीएससी केंद्रों पर छापा मारा। जांच के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। 

अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेते हुए संबंधित संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सिलेंडरों के अवैध भंडारण की आशंका जताई जा रही है।

डीएसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीएससी संचालक अशोक विश्वकर्मा के सेंटर से 17 खाली सिलेंडर, इसके बगल जितेन्द्र प्रजापति के यहां से 49 खाली सिलेंडर तथा बृजेश प्रजापति के सेंटर से 12 खाली तथा चार भरे हुए सिलेंडर बरामद हुए। संचालकों का कहना है कि होली के बाद से ही सिलेंडरों की आपूर्ति ठप चल रही है। ग्रामीण अपना खाली सिलेंडर यहां बदलने के लिए रख कर चले जाते हैं। सभी सिलेंडरों का कागज मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: SI भर्ती परीक्षा शुरू, डीएम व एसपी ने 19 परीक्षा केंद्र का देखा व्यवस्था

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें