BREAKING

Jaunpur News: जमीन विवाद में युवक को मारी थी गोली, गिरफ्तारी न होने पर धमकी का आरोप

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के युवक दीपक सोनकर को गोली मारने के मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और धमकी मिलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एससी/एसटी एक्ट के तहत 8 फरवरी को एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अपनी फरियाद लेकर एसपीएस मिलने पहुंचे परिजनों ने बताया कि पड़ोसियों से जमीन विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में दीपक सोनकर को गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई, लेकिन परिवार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है और वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में उमड़ा जनसैलाब, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री ने किया जलाभिषेक

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें