BREAKING

Jaunpur News: मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में उमड़ा जनसैलाब, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री ने किया जलाभिषेक

हिम्मत ​बहादुर सिं​ह @ नया सवेरा 

उमरछा, जौनपुर। मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। प्रमुख रूप से महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह ने मृत्युञ्जय महादेव पर जलाभिषेक किया और कहा कि उमरछा गांव में नवनिर्मित मृत्युञ्जय महादेव धाम सनातन धर्म और संस्कृति के विस्तार में अपना अभूतपूर्व कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां निर्माण काल से ही प्रत्येक प्रदोष को होने वाले सस्वर सुंदर कांड प्रतियोगिता जाति व्यवस्था को दूर करने में ऐतिहासिक पहल है। मंदिर पहुंचने पर उमेश चंद्र उपाध्याय द्वारा उनका स्वागत किया गया।

जागरण के क्रम में जौनपुर के कलाकारों द्वारा शिव बारात, बरसाने की होली, शिव तांडव, और श्मशान की होली की झांकी निकाली गई और अवनीन्द्र के टीम के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। रात भर मंदिर खुला रहा और आशीष गुप्त, यादवेंद्र मिश्र, दीपक सिंह मिन्टो, रूपेश जायसवाल, अरूण कुमार उपाध्याय, कपिल मिश्र रत्नाकर सिंह शिवश्याम सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों ने जल चढ़ाया।

सभी लोगों के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए कार्यक्रम के आयोजक सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा, "आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, मैं भगवान शंकर को नमन करता हूं। भगवान शंकर की कृपा से ही हम सभी को इस भव्य आयोजन का अवसर मिला है। मैं मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा के सभी भक्तों को बधाई देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन में भाग लिया और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। भगवान शंकर की कृपा से ही हम सभी का जीवन सुखी और समृद्ध हो सकता है।"

यह भी पढ़ें | Mumbai News: माता प्रसाद चतुर्वेदी की पुस्तक अनुभव जीवन के का विमोचन

इस अवसर पर प्रभाकर शुक्ल, पद्माकर शुक्ल, ललित शुक्ल, सुरेश चंद्र, कैलाश शुक्ल, सतीश कुमार उपाध्याय, अमित उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, अशोक शुक्ल, राजेश, जयशंकर, विनोद निषाद, अरविंद शुक्ल, ढोलन शुक्ल सहित सैकडो महिला एयर पुरुषों ने रात जागरण में भाग लिया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें