Jaunpur News: अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत
हिम्मत बहादुर सिंह @ नया सवेरा
डोभी, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गोनौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में बुधवार देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वाराणसी जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा निवासी जैद खान (24) बुधवार को किसी काम से अपने दोस्त की बाइक लेकर आजमगढ़ गए थे। शाम को वापस लौटते समय आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर खुज्जी तिराहे के आगे गोनौली गांव के समीप पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सहित जैद खान सड़क पर गिर पड़े। सिर व पैर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह अचेत हो गए। घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो नफर वारण्टी गिरफ्तार
आसपास के लोगों ने घायल युवक को चंदवक बाजार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बुधवार रात लगभग 12 बजे इलाज के दौरान घायल जैद की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। परिजन घायल हालत में जैद को लेकर वाराणसी चले गए थे। अभी तक थाने पर मौत की कोई सूचना या तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी।
| विज्ञापन |
