Poetry: मधुमास
नया सवेरा नेटवर्क
मधुमास
मधुमय मधुमास आस तेरे
कट जाएँ शीत-उष्ण मेरे
अलि कलियों पर गुंजार करे
मधुर रसों का पान करे
पिक सरस रसाल पान करके
जीवन रस का वह तान भरे
कुसुमित सुरभित पल्लव आए
जीवन बगिया में मधु छाए
मधुमय मधुमास आस तेरे
कट जाएँ शीत उष्ण मेरे।।
ग्रीष्म तपन भी बीतेगा
जीवन रस घन जब बरसेगा
जीवन पतझड़ भी जायेगा
नव किसलय तब खिल जायेगा
सुख-दुख तो जीवन चक्र अहे
एक आता है एक जाता है
मधुमय मधुमास आस तेरे
कट जाएँ शीत उष्ण मेरे।।
उस दिन तो सब जग पुष्प सजे
सुरभित बगिया महके चमके
हर डाल सजे हर पात सजे
हर राह और हर द्वार सजे
मधुमय सारा संसार लगे
जब तेरा आगमन सखे
मधुमय मधुमास आस तेरे
कट जाएँ शीत-उष्ण मेरे।।
डॉक्टर रामजी तिवारी
अध्यापक
सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
