Jaunpur News: अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही मौत
वीपी सिंह @ नया सवेरा
चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोढ़ैला नहर के पास सोमवार की देर शाम बाइक सवार युवक सब्जी के ठेले से टकरा गया। टकराने के बाद असंतुलित हुआ तो ट्रेलर से टकराया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर तत्काल पहुंचे थानाध्यक्ष ने ट्रेलर का पीछा कर चालक सहित हिरासत में ले लिया।
थानाक्षेत्र के बरैछाबीर गांव निवासी 35 वर्षीय आनंद यादव पुत्र झुंना बाइक से दानगंज बाजार से घर जा रहा था। मोढ़ेला नहर पुलिया के पास पहुंचा तो असंतुलित होकर सब्जी के ठेले से टकराते हुए वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। सिर में चोट इतनी गहरी लगीं की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी व तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रेलर को चालक सहित कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें | परंपरागत विज्ञान और कला की बेहतर समझ के बिना आधुनिक आविष्कार संभव नहीं : अतुल प्रकाश जायसवाल
| विज्ञापन |
