Jaunpur News: दो बाईकों के आमने-सामने की हुई टक्कर, चार घायल
मनियरा मोड के शाही दरबार के समीप हुआ हादसा
विनोद कुमार @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के मनियरा मोड के शाही दरबार के समीप उस समय दो बाईकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। जब शिक्षक विद्यालय से जौनपुर की तरफ जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शहीद पिता की गुहार 'बेटे के शहादत का कब मिलेगा उचित सम्मान'
विदित हो कि शेखजादा निवासी अमन यादव पास के ही लिटिल लैंजर स्कूल में शिक्षक है स्कूल के छुट्टी के बाद बॉसबारी निवासी कार्तिक दुबे के साथ जौनपुर की तरफ जा रहे थे कि जैसे ही मनियरा मोड के शाही दरबार के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही दोनों बाइक सड़क के किनारे जा गिरे भिड़ंत की आवाज सुन आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई, भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां चिकित्सकों ने घायलों में अमन यादव पुत्र राजेश,कारिया सोनकर पुत्र हरिदेव, संतरा पत्नी लालचंद का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया जबकि कार्तिक दुबे की स्थित नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
| विज्ञापन |
