Jaunpur News: जिलाधिकारी ने त्रिलोचन महादेव मंदिर का किया निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा तहसील केराकत अंतर्गत स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई तथा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलवामा शहीद दिवस पर सेना के जवान का बलिदान समाज पर ऋण है: राज बहादुर
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिरों एवं शिवालयों में साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कराया जाए तथा भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपजिलाधिकारी केराकत एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत शैलेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

