BREAKING

Bareilly News: जनपद में 130 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 92 हजार बोर्ड परीक्षार्थी देंगें परीक्षा

सात जोन 17 सेक्टर बनाये गये, शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराना

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधिक्षक नगर मानुष पारिक, ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा- 2026 से संबंधित समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्वक, सकुशल एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए।  अर्बन हाट स्थित हाल  में हुई  बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18 फरवरी से 12 मार्च तक यू. पी. बोर्ड की परीक्षांए हैं। बरेली जनपद में लगभग 92135 हजार परीक्षार्थी 130 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगें जिसमें 129 परीक्षा केन्द्र विद्यालयों में तथा एक परीक्षा केन्द्र केन्द्रीय कारागार में बनाया गया है। जनपद को सात जोनल व 17 सेक्टर बनाये गये है। जिसमें  129 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। 

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में ज़ोनल पुलिस अधिकारी एवं पुलिस स्टेटिक अधिकारी भी लगे हैं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया जिसका नम्बर 0581- 2427433 है।

इस बैठक में निर्देश दिये गये कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर जो अधिकारी लगाये गये वह आपस में मोबाइल नम्बर अनिवार्य रुप से शेयर कर लें। सक्षम अधिकारी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर उसकी प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी दे दें। बैठक में  बताया गया कि मेडिकल के आधार पर बिना सी. एम. ओ की लिखित संस्तुति के किसी को छूट नहीं मिलेगी। किसी प्रकार का कोई डाउट/संशय हो तो अभी से बता दें किसी भी कर्मी से समस्या हो तो उसे भी बता दें। 

प्रशासन की बैठक में बताया गया कि  जनपद के 9 संवेदनशील तथा 4 अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रो पर पुलिस अधिकारियों द्वारा निरन्तर चेकिंग की जायेगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र पर तैनात पुलिस बल, केन्द्र व्यवस्थापक, वाहय केन्द्र व्यवस्थापक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति प्रति पाली बण्डल वाहक के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी।

बैठक में पुलिस अधिक्षक नगर ने निर्देश दिये कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता  नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराना है फलस्वरूप  बोर्ड परीक्षाओं में बहुत संवेदनशीलता बरती जा रही है। आप सब को भी अपनी जिम्मेदारियों को गम्भीरता से लेना पड़ेगा। 

 सौरभ दुबे ने बताया कि परीक्षा में शामिल अधिकारी /कर्मचारी अथवा परीक्षा के संचालन के लिए लगाए गए प्रबंधन/कर्मचारी के द्वारा परीक्षार्थी को अनुचित सहायता देने या देने का प्रयास करने पर 10 साल तक के कारावास एवं 10 लाख तक का जुर्माना का प्राविधान है। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 24 के अंतर्गत परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने अथवा प्रभावित करने के लिए अधिकतम आजीवन कारावास एवं एक करोड़ जुर्माना राशि भी लगायी जा सकती है

यह भी पढ़ें|Jaunpur News: जिलाधिकारी ने त्रिलोचन महादेव मंदिर का किया निरीक्षण 

  उन्होने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दो सशस्त्र पुलिस बल की ड्यूटी प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु लगा दी गई है जो परीक्षायें समाप्त होने तक वहीं रहेगें। परीक्षा वाले दिनों में महिला कांस्टेबल की ड्यूटी भी लगायी जायेगी। छात्राओं की चेकिंग महिला कर्मियों द्वारा ही की जाएगी।परीक्षा केन्द्र के 1 किलोमीटर् क्षेत्र में फोटो स्टेट/जिराक्स की दुकानें बन्द रहेंगी, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।

बैठक में  उप जिलाधिकारी फरीदपुर मल्लिका नैन, उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह, उपजिलाधिकारी मीरगंज अलोक कुमार,  उपजिलाधिकारी राम जनम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा गिरीश, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज ओ. पी. राय , प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे। 

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें