Jaunpur News: बंद मकान से चोरों ने आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए कीमती आभूषण और नकदी पार कर दी। घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी सुरेश अपने पुत्र से मिलने जिवली गांव गए हुए थे। बुधवार दोपहर जब वह घर वापस लौटे, तो दरवाजे का कुंडा टूटा देख सन्न रह गए।
पीड़ित सुरेश के अनुसार, चोरों ने कमरे में घुसकर इत्मीनान से अलमारी व बक्सों को खंगाला और वहां रखे कान के झाले, एक सोने का लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल सहित एक हजार की नकदी समेट ले गए। घर के अंदर सामान बिखरा देख पीड़ित ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही गौराबादशाहपुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य संकलित किए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 6 से 13 फरवरी तक रोजगार सप्ताह आयोजित


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)