Hyderabad News: हैदराबाद से पटना जाने वाले को नहीं मिला बजट से राहत : तेलंगाना बिहार सहयोग समिति
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। बजट से बहुत उम्मीद था कि हैदराबाद से पटना के लिए एक नई ट्रेन चलाई जा सकती हैं। बिहार, यूपी, झारखंड के लोग लाखों के संख्या में हैदराबाद में रहते हैं। तेलंगाना बिहार सहयोग समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने बताया कि यहां से एक ट्रेन पटना जाती है, जिसमें यूपी और तेलंगाना के भक्त बनारस, अयोध्या भारी संख्या में जाते हैं। दरभंगा एक्सप्रेस हफ्ता में 3 दिन चलती है। अगर उसको रोजाना कर दिया गया तो भी लोगों को थोड़ा राहत मिलेगी। हम लोग बहुत बार मिनिस्टर, एमएलए, एमपी से निवेदन किया और वो लोगों ने आश्वासन दिया था कि 2026/27 के बजट में एक और पटना के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी, मगर वो केवल आश्वासन ही रह गया, क्योंकि बिहार में इलेक्शन था, इसलिए सभी लोगों ने केवल आश्वासन देकर खुश कर दिया था, मगर बिहार सहयोग समिति अपनी कोशिश जारी रखेंगी और हम लोग फिर से प्रधानमंत्री, रेलवे मिनिस्टर और बिहार के मुख्यमंत्री और सभी लीडरों तक पत्र से पुन: अवगत कराएंगे और हैदराबाद में जितने भी उत्तर भारतीय रह रहे हैं। सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि आप लोग भी कोशिश करते रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डालिम्स सनबीम स्कूल जौनपुर में भव्य वार्षिक मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
| विज्ञापन |

