BREAKING

Jaunpur News: हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं: अजीत प्रजापति

  • यह बजट विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है : अजीत प्रजापति
  • आज पेश हुआ बजट ऐतिहासिक है इस बजट से यूथ की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है : सुरेन्द्र प्रताप सिंह
  • आज का बजट ऐतिहासिक है यह देश की महिला शक्ति के सशक्त सशक्तिकरण को दर्शाता है: हरिश्चन्द्र सिंह
  • यह बजट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहलों को नई गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश करता है : सुशील उपाध्याय

jaunpur-news-want-become-worlds-third-largest-economy-soon-possible-ajit-prajapati

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में बजट प्रस्तुतिकण का लाइव प्रसारण देखा गया उसके उपरान्त एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की मुख्य  वक्ता के रूप में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह और सुशील उपाध्याय जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात वन्दे मातरम का गीत गाया गया।

jaunpur-news-want-become-worlds-third-largest-economy-soon-possible-ajit-prajapati

मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज पेश हुआ बजट ऐतिहासिक है इस बजट से यूथ की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है बजट से भारत की ग्लोबल पोजिशन मजबूत होगी बजट भविष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और इससे छोटे व्यापारियों को काफी फायदा होगा ये विकसित भारत की गति को तेज करने वाला बजट है।

पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है यह देश की महिला शक्ति के सशक्त सशक्तिकरण को दर्शाता है महिला वित्त मंत्री निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है यह बजट अपार अवसरों का द्वार है यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार है भारत जिस सुधार की रफ्तार पर आज चल रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि भारत ने मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इसका अधिकतम लाभ भारत के युवाओं और लघु एवं मध्यम उद्योगों तक पहुंचे यह बजट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहलों को नई गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश करता है बायो-फार्मा शक्ति मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, रेयर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण, महत्वपूर्ण खनिजों पर जोर, वस्त्र क्षेत्र के लिए नई योजनाएं, उच्च तकनीक वाले खिलौना निर्माण को प्रोत्साहन और अग्रणी लघु एवं मध्यम उद्यमों का विकास जैसे उपाय भविष्योन्मुखी कदम हैं जो देश की वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करते हैं।

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2027 के लिए पूंजीगत व्यय का लक्ष्य बढ़ाकर 12 करोड़ रुपये कर दिया है यह बढ़ा हुआ खर्च इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की गति को बनाए रखने और आर्थिक विकास को सहारा देने के लिए है नवंबर 2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए शुरू की गई योजना को विस्तार देते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि चीन जैसे देशों पर आयात निर्भरता कम की जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के 140 करोड़ लोग सिर्फ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं यह बजट विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है यह एक ऐसा अनूठा बजट है जो राजकोषीय घाटे को कम करने, मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाने पर केंद्रित है और इसके साथ ही, इस बजट में उच्च पूंजीगत व्यय और उच्च विकास का संयोजन भी है।

jaunpur-news-want-become-worlds-third-largest-economy-soon-possible-ajit-prajapati

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता पंकज मिश्र, संदीप तिवारी, संतोष सिंह, सुनील तिवारी, आमोद सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अजय सरोज, सुरेश धुरिया, विनय सिंह, मृत्युंजय सिंह, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, संजीव शर्मा, परविंदर चौहान, देवी प्रसाद सिंह, नीरज मौर्य, अंजू कुशवाहा, विमला श्रीवास्तव मिलन श्रीवास्तव, राखी सिंह, दिनेश सिंह, प्रमोद प्रजापति शुभम मौर्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Hyderabad News: हैदराबाद से पटना जाने वाले को नहीं मिला बजट से राहत : तेलंगाना बिहार सहयोग समिति 

 

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें