BREAKING

Jaunpur News: धूमधाम से मनाया गया जंगी पीजी कालेज असबरनपुर का 21वाँ वार्षिकोत्सव

रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा 

जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के असबरनपुर जंगी पीजी कालेज असबरनपुर का 21वाँ वार्षिकोत्सव बड़े धूम धाम एवं हर्षोउल्साश के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर रमाशंकर राजभर पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी  विशिष्ट अतिथि लालबहादुर यादव पुर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष समाज वादी पार्टी तथा। कार्यक्रम मे आये हुए आगन्तुकों का स्वागत  केराकत विधायक एवं पूर्व सांसद ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री प्रिया सरोज एडवोकेट सांसद मछलीशहर  ने किया सर्वप्रथम कार्यक्रम का आगाज माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती बन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

विद्यालय के छात्र छात्राओ व्दारा विविध प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुलगीत के साथ साथ विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रेम प्रकाश यादव द्ववारा विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। इस अवर पर जंगी शैक्षिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को साईकिल घड़ी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि डाक्टर रमाशंकर राजभर ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हम सभी के भविष्य के लिये आवश्यक उपकरण है।यह छात्र छात्राओं के लिए समान रुप से आवश्यक है। शिक्षा हर छात्र के लिए हर पल हर छड़ महत्वपूर्ण होता है। विधायक केराकत तुफानी सरोज ने कार्यक्रम मे आये हुए आगन्तुकों के प्रति आभार ब्यक्त किया।मंच का संचालन विनोद यादव तथा मनीश रावत ने किया। इस अवसर पर डाक्टर अवधनाथ पाल सुरेश यादव जय शंकर लल्ला यादव राहुल त्रिपाठी नीरज पहलवान रामू मौर्य मनोज यादव कमलेश पटेल  सीता राम मौर्य के आलावा हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसपी ने लाइनबाजार का किया औचक निरीक्षण

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें