Jaunpur News: एसपी ने लाइनबाजार का किया औचक निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने थाना लाइनबाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना एवं थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन से विनम्र एवं शिष्ट व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के संबंध में हुई बैठक
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

