BREAKING

Jaunpur News: मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण, सीसी सड़क मानक विहीन निर्माण कार्य का आरोप

पाराकमाल में ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप, जांच की मांग

सुरेश कुमार @ नया सवेरा 

खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र के पाराकमाल गांव में पानी टंकी के पास बन रहे मुख्य मार्ग की सीसी सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुणवत्ता में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और कार्य को गुडवत्तापूर्ण कार्य करने की मांग किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि सड़क की मोटाई तय मानक से कम रखी जा रही है तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। ढलाई के दौरान सीमेंट की मात्रा कम इस्तेमाल करने और बेस को मजबूत न बनाने की भी शिकायत की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव की प्रमुख सम्पर्क मार्ग है, जिससे होकर लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल व आसपास के गांवों में आवागमन करते हैं। यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सरकार विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करा रही है, लेकिन यदि ठेकेदार मनमानी करेंगे तो योजनाओं का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग किया है। इस दौरान मो. फ़ैज़, राशिद खान, ताहिर, हलीम, राकेश, नंदलाल, धर्मेन्द्र कुमार समेत आदि ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें