BREAKING

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल

सुरेश कुमार @ नया सवेरा 

खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र के नौली गाँव निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौली गाँव निवासी सोनू (22 वर्ष) पुत्र शैलेश किसी कार्य से बाइक द्वारा खेतासराय बाजार आ रहा था। बताया जाता है कि नौली तिराहे के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही एक महिला को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक असंतुलित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें