BREAKING

Mumbai News: जनता की गंभीर परेशानियों को देखते हुए विधायक संजय उपाध्याय ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। बोरिवली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय उपाध्याय ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त को एक औपचारिक पत्र प्रेषित किया है, जिसमें चारकोप, सेक्टर ८ क्षेत्र में कोस्टल रोड परियोजना के अंतर्गत चल रहे पाइलिंग कार्य से स्थानीय निवासियों में उत्पन्न हुई गंभीर चिंता एवं भय की स्थिति का उल्लेख किया गया है। ११ फरवरी २०२६ से प्रारंभ हुए पाइलिंग कार्य के कारण आसपास की इमारतों में तीव्र कंपन अनुभव हो रहा है, जिससे निवासियों में भूकंप-सा भय व्याप्त हो गया है। कार्य आरंभ करने से पूर्व स्थानीय निवासियों को कोई पूर्व सूचना अथवा परामर्श नहीं दिया गया था। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम मिश्र के योगदान को किया गया याद

पत्र में श्री उपाध्याय ने आयुक्त को कहा है कि किसी भी कार्य की शुरुआत से पूर्व प्रभावित निवासियों को पूर्ण जानकारी प्रदान की जाए तथा उनकी राय ली जाए।  समस्त निकटवर्ती इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा की जाँच वी.जे.टी.आई. तथा/अथवा आई.आई.टी. के विशेषज्ञों द्वारा कराई जाए। कार्य के दौरान किसी प्रकार की क्षति अथवा दुर्घटना न होने की लिखित गारंटी प्रदान की जाए। किसी भी क्षति/दुर्घटना की स्थिति में पूर्ण दायित्व स्वीकार करने का लिखित आश्वासन दिया जाए। निर्माण संबंधी समस्त नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।  कार्य स्थल पर पूर्णकालिक रूप से उत्तरदायी अधिकारी की नियुक्ति एवं निरंतर उपस्थिति अनिवार्य की जाए।  प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों का सख्ती से अनुपालन किया जाए। निवासियों के जीवन, सुरक्षा एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।

 संजय उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि वे कोस्टल रोड परियोजना के विरोध में नहीं हैं, किंतु निवासियों की सुरक्षा एवं जीवन की रक्षा को सर्वोपरि मानते हुए इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने की अपेक्षा करते हैं।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें