BREAKING

Jaunpur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम मिश्र के योगदान को किया गया याद

सेनानियों की कुर्बानी को नही भुलाया जा सकता: डॉ. प्रमोद सिंह

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मई गांव में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.राजाराम मिश्र का शहीद दिवस मनाया गया। मूर्ति स्थल पर मौजूद मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्वर्गीय राजाराम को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सेनानियों की कुर्बानी को भुलाया नही जा सकता। हमें देश के इतिहास एवं शहीदों के इतिहास का जानकारी बच्चों को देनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालजी चौहान ने कहा कि कभी सोचिए की हमने देश को क्या दिया तब किसी की आलोचना करिए। आयोजक वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व उपाध्यक्ष देवराज पाण्डेय ने मई गांव निवासी शहीद स्वर्गीय राजाराम मिश्र की गाथा सुनाते हुए कहा कि पड़ोसी गांव कर्तिहा में प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 5 तक की पढ़ाई करतें हुए अंग्रेजों की प्रताड़ना के किस्से सुनते हुए राजाराम युवा अवस्था में ही क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर संगठन तैयार कर लिया था। टीम के सेनानी सुल्तानपुर गांव निवासी सीताराम दूबे, मई निवासी बालक राम मौर्या, बनगांव पट्टी से चन्द्रिका शुक्ल एवं भिवरहा निवासी सेनानी विश्वनाथ सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। मई गांव में ही तत्कालीन थानाध्यक्ष बक्शा मोहम्मद यूसुफ से चार घण्टे मुड़भेड़ चली थी जिसमें सीताराम घायल हो गए थे। 

बाबतपुर ट्रेन डकैती को अंजाम देने वाले इन रणबाकुरों में राजदेव सिंह, गोविंद सिंह, अम्बिका, संग्राम सिंह, सूर्यनाथ उपाध्याय, बटेश्वर उपाध्याय, नागेश्वर द्विवेदी, राम शिरोमणि द्विवेदी से नाराज तत्कालीन डीएम व पुलिस कप्तान ने उक्त शहीदों के घर को जलवा दिया। प्रयागराज के झूसी से राजाराम अपनी पत्नी राम दुलारी के साथ घर आते समय मुखबीर की सूचना से सीआईडी ने राजाराम को धर दबोचा। गिरप्तारी के बाद सेंट्रल जेल वाराणसी भेज दिया। बताते है को जेल में ही उनसे मिलने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पहुँचे थे। 18 फरवरी 1949 को जौनपुर से घर आते समय तत्कालीन थानाध्यक्ष बक्शा ने कर्तिहा गांव के पास मुखबीर के सहयोग से घेरकर हत्या कर दी थी। निःसन्तान स्वर्गीय राजाराम मिश्र की स्मारक गांव के ही विक्रमादित्य मिश्र द्वारा बनवाया गया। जीर्ण शीर्ण स्मारक के सुंदरीकरण का जिम्मा सेवानिवृत्त शिक्षक देवराज पाण्डेय ने क्षेत्रीय लोगो एवं सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी राधेश्याम गुप्ता आदि के सहयोग से मूर्ति का सुंदरीकरण कराया गया। कार्यक्रम से पूर्व सेनानी स्व.राजाराम मिश्र के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक ऊधो तिवारी ने किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, मिथिलेश मिश्र, इकबाल, तारिक, रामयश यादव, दयाराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बबलू गुप्ता, वेदप्रकाश शुक्ल, बच्चा उपाध्याय, दीपक निगम आदि ने संबोधन किया। कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक विद्यालय के सौ बच्चों को कॉपी कलम सहित जरूरी सामान दिया गया। मुख्यअतिथि द्वारा सेनानी परिवार के हिमांशू मिश्र, गीता देवी एवं मुद्रिका देवी को सम्मानित किया गया।ग्राम प्रधान सुभाषचंद्र ने लोगों के प्रति आभार जताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विधानसभा में मड़ियाहूँ के विकास की गूंजः डॉ. आरके पटेल ने उठाईं अहम मांगें

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें