Jaunpur News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
करंजाकला। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जिले के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एक बार फिर आंदोलन पर हैं। आरटीई एक्ट लागू होने से पहले यानी वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग को लेकर शिक्षक 23 से 25 फरवरी 2026 तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। आंदोलन के दूसरे चरण में शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि वर्षों की सेवा देने वाले शिक्षकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुराने नियमों पर नियुक्त शिक्षकों पर बाद में लागू हुए नियमों का दबाव नहीं डाला जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से तत्काल छूट दी जाए।
शिक्षकों का कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो आगे आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर होना पड़ेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर ने कहा है कि यह विरोध बच्चों की पढ़ाई प्रभावित किए बिना अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षकों के सम्मान के साथ हो रहे खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन : अनिल यादव
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
