Jaunpur News: स्टेट रिव्यू मॉनिटरिंग टीम ने सीएचसी एवं पीएचसी का किया निरीक्षण
रतन लाल आर्य @नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्टेट रिव्यू मॉनिटरिंग (एसआरएम) टीम ने तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान सीएचसी नौपेड़वा बक्शा, पीएचसी बक्शा, तेजीबाजार, धनियामऊ एवं लेदुका अस्पताल का निरीक्षण कर सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अंतिम दिन सोमवार को टीम ने नौपेड़वा अस्पताल की साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता, पैथोलॉजी, बेड की गहनता से जांच कर मरीजों से पूछताछ की।
टीम का नेतृत्व कर रहें डॉ. हिंद प्रकाश मनी (डीआईओ कौशाम्बी) एवं अवधेश मौर्य (डीईआईसी मैनेजर) ने भ्रमण के दौरान सीएचसी के साथ कुल 25 स्वास्थ्य इकाईओ की गहन मॉनिटरिंग कर इकाइयों की जांच की। जांच टीम ने कर्मचारियों की कार्यशैली से जहां सन्तुष्ट दिखे वही लाभार्थियों से पूछताछ कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
जांच टीम ने अधीक्षक डॉ. जी. के. सिंह से अस्पताल की साफ सफाई पर संतुष्टि जताई। इस दौरान डॉ. आलोक रघुवंशी, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. रोशनी, फार्मासिस्ट लालजी वर्मा, डॉ. जनार्दन यादव, डॉ. एससी यादव, जयप्रकाश, सौरभ कुमार, हेमंत मिश्र, नितेश यादव, प्रदीप चौधरी सहित समस्त स्टॉप मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: सार्वजनिक शौचालयों में व्याप्त गंदगी को लेकर रवि व्यास ने लिखा आयुक्त को पत्र
| विज्ञापन |
