Mumbai News: सार्वजनिक शौचालयों में व्याप्त गंदगी को लेकर रवि व्यास ने लिखा आयुक्त को पत्र
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालयों में व्याप्त गंदगी तथा साफ सफाई न होने की समस्या को लेकर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष नगरसेवक एड. रवि व्यास ने महापालिका आयुक्त को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या के निराकरण करने तथा काम के प्रति लापरवाही बरसाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में महापालिका द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई तथा स्वच्छता को लेकर स्थाई रूप से सुशिक्षित कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, परंतु ये कर्मचारी शौचालयों की साफ सफाई को लेकर पूरी तरह से निष्क्रिय हैं। इसके विपरीत इन शौचालयों के आसपास रहने वाले निजी सफाई कर्मचारी अपने काम को सही ढंग से कर रहे हैं। ऐसे में इन शौचालयों के आसपास रहने वाले लोगों को अस्वच्छता, दुर्गंध समेत अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महापालिका द्वारा इनकी साफ सफाई पर भारी खर्च करने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने आयुक्त से निवेदन किया है कि वह सक्षम अधिकारियों से इसका निरीक्षण कराए तथा अपने कर्तव्यों की पूर्ति न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का २३ वा वार्षिक समारोह संपन्न
![]() |
| विज्ञापन |

