BREAKING

Jaunpur News: टीडीपीजी कॉलेज में खेल महोत्सव का आगाज

अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 6 संकायों के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर सत्र 2025-26 का खेल महोत्सव प्रारंभ हुआ। खेल महोत्सव के पहले दिन अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह रहे। प्रतियोगिता में कुल 6 संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक और बालिका वर्ग में बालिका वर्ग में विजेता कला संकाय रही और उपविजेता विज्ञान संकाय और तृतीय स्थान कृषि संकाय ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में भी विजेता कला संकाय रही। साथ ही उपविजेता वाणिज्य संकाय तथा तृतीय स्थान विज्ञान संकाय ने प्राप्त किया। समापन पर सभी विजयी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक के द्वारा पुरस्कृत किया गया। 


प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने अपने उद्बोधन में खेल की महत्ता को बताया। साथ ही छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल के उपयोगिता और उससे होने वाले शारीरिक मानसिक और सामाजिक लाभ को इंगित किया। छात्रों को खेल के द्वारा होने वाले लाभ का उसके व्यक्तित्व, कुशलता और एकाग्रता पर पड़ने वाले प्रभाव को बताते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ साथ अन्य तरह के क्रियाकलापों में भी सहभागिता करने का सुझाव दिया और सभी छात्रों को भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता प्रो. शेखर सिंह सचिव, खेलकूद परिषद की देखरेख में संपन्न कराई गई। साथ ही सभी संकाय के प्राध्यापक ने अपने उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें प्रोफेसर माया सिंह, प्रो. मनोज कुमार सिंह, डॉ. विपिन कुमार सिंह, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. संजीव सेन सिंह, डॉ. नरेन्द्र पाठक, प्रोफेसर राजदेव दुबे, डॉ. प्रशांत कुमार पाण्डेय, डॉ. नागेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: शब्दों के जादूगर प्रो. एनएल अग्रवाल सम्मान से नवाजे गए प्रो. प्रवीण शर्मा 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें