Bareilly News: पंडित दीन दयाल उपाध्याय हमारे आदर्श हैं : डॉ. उमेश
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में महापौर डॉ उमेश गौतम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में कहा कि वह हमारे आदर्श हैं। नैतिकता के सिद्धांत किसी के द्वारा बनाए नहीं जाते बल्कि खोजें जाते हैं। यह बात पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहीं थी। होटल उबेरॉय आनंद में हुए पुण्यतिथि कार्यक्रम में महापौर डॉ उमेश गौतम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता बृज प्रांत संचालक शशांक भाटिया ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोग उनके जीवन और आदर्शों को याद करते हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनका मानना था कि भारत को अपनी संस्कृति और मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बृज प्रांत संचालक शशांक भाटिया, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने और अन्य भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके जीवन और आदर्शों को याद किया।
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताएं मार्ग पर हमें चलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने की। संचालन महामंत्री प्रभु दयाल लोधी ने किया। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभु दयाल लोधी, रामगोपाल मिश्रा, डॉ विमल भारद्वाज, मनीष अग्रवाल, डॉ तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, बंटी ठाकुर, प्रवेश वर्मा, नीलम जेठा, योगेश कुमार, संजीव शर्मा, अमन सक्सैना, राजकिशोर कश्यप, रितेश मोहन गुप्ता, पवन अरोड़ा एवं समस्त पदाधिकारी पार्षद व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।



