BREAKING

Jaunpur News: रबी कृषि निवेश मेला व किसान गोष्ठी आयोजित

चेतन सिं​ह @ नया सवेरा 

बरसठी,जौनपुर। विकास खंड सभागार में सोमवार को कृषि विभाग द्वारा “कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम” के अंतर्गत खण्ड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेला/किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर नवीन कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने की। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाएं तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित के पशु वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह ने पशुपालन को अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए पशुओं के टीकाकरण, संतुलित आहार, साफ-सफाई, नस्ल सुधार एवं प्रशिक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने पर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार ने मृदा स्वास्थ्य एवं कार्बन जीवांश की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि, लगातार रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित होती है, इसलिए मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैविक खाद एवं हरी खाद का उपयोग आवश्यक है।

 इससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और भूमि की गुणवत्ता भी बनी रहेगी। इस अवसर पर आए अन्य कृषि विशेषज्ञों ने रबी फसलों में उन्नत बीजों के चयन, कीट एवं रोग नियंत्रण, सिंचाई प्रबंधन तथा फसल बीमा एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में एडीओ एजी सर्वेश पाल ने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर बरसठी कृषि बीज गोदाम प्रभारी सुभाष पाल, बीटीएस धर्मराज पाल, सुनील गुप्ता, ज्ञानेंद्र वर्मा, राज कुमार पटेल समेत कृषि विभाग के कर्मचारी, जागरूक किसान आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रामपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सरसों के खेत में मिला कुचला हुआ शव

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें