BREAKING

Mumbai News: श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ द्वारा ‘श्रेष्ठ पाठशाला अवॉर्ड’ प्रदान

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा  

मुंबई। श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ द्वारा आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में श्री गीतांजलि श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ संचालित पाठशाला को वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित ‘श्रेष्ठ पाठशाला अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैन शासन की प्रभावना तथा नई पीढ़ी में धार्मिक मूल्यों और संस्कारों के सिंचन हेतु पाठशाला की उत्कृष्ट सेवाओं की विशेष सराहना की गई। गीतांजलि संघ की पाठशाला में वर्तमान में 300 से अधिक विद्यार्थी नियमित रूप से धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनका मार्गदर्शन 15 से अधिक समर्पित शिक्षक कर रहे हैं। पाठशाला की उल्लेखनीय उपलब्धि यह है कि यहां से अब तक लगभग 25 मुमुक्षुओं ने दीक्षा ग्रहण कर जैन शासन की कीर्ति में वृद्धि की है। उत्साही कार्यकर्ताओं, ट्रस्टियों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से पाठशाला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और संस्कार शिक्षा का प्रेरणादायी केंद्र बन चुकी है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने पाठशाला के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई के अध्यक्ष सुरेश देवचंद संघवी ने कहा कि बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए समयानुकूल शिक्षण पद्धति अपनाना और निरंतर प्रोत्साहन देना आवश्यक है। वहीं संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह ने कहा कि भगवान महावीर द्वारा बताए गए परोपकार और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए हमारी जैन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखना पाठशालाओं का पवित्र दायित्व है। संघ के कोषाध्यक्ष अशोक नरसी चरला ने कहा कि बच्चों में धर्म के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग अनिवार्य है। इसी दिशा में ‘डिजिटल पाठशाला’ की शुरूआत की गई है तथा पाठशाला के ढांचे के आधुनिकीकरण की आवश्यकता है ।इस अवसर पर धार्मिक विषयों में उत्कृष्ट ज्ञान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री गीतांजलि जैन संघ के ट्रस्टी दिलीपभाई विनयचंद्र शाह, बीपीनभाई प्रभुदास शाह, जयेशभाई व्रजलाल रवासा तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने शिक्षा संघ के पदाधिकारियों का सम्मान किया। समारोह में भाजपा विधायक संजय उपाध्याय का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के संस्थापक अध्यक्ष जवाहर मोतीलाल शाह, सुरेश देवचंद संघवी, संजय जीवनलाल शाह, अशोक नरसी चरला, मंत्री विमलेशभाई नरपतभाई झवेरी, किरीटभाई फोफानी, श्रेष्ठीवर्य पंकजभाई शाह, राजूभाई जवाहरभाई शाह, महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रामपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सरसों के खेत में मिला कुचला हुआ शव

उल्लेखनीय है कि देशभर में संघ संचालित 655 पाठशालाओं में 75,000 से अधिक विद्यार्थी जैन धर्म की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह उपलब्धि भावी पीढ़ी में संस्कार, संयम और धर्मज्ञान के बीज रोपित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। बच्चों की प्रतिभा और कलात्मक अभिव्यक्ति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अवॉर्ड प्राप्ति के साथ ही पूरे गीतांजलि संघ परिवार, शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण छा गया। इस अवसर पर संघ की ओर से बहनों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का भी विशेष सम्मान किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें