Jaunpur News: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में जौनपुर इकाई की काव्यगोष्ठी सम्पन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर समता विचार मंच जौनपुर की महिला काव्य गोष्ठी डॉ मधु पाठक के संयोजन में अर्चना चौहान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ रागिनी राय एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पूनम श्रीवास्तव एवं डॉ सुमन सिंह रहीं।
यह काव्य गोष्ठी शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही अर्चना चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति तृप्ति यादव द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन डॉ मधु पाठक ने किया। सभी महिला रचनाकारों ने अपनी मौलिक रचनाओं के पाठ से आज की इस काव्यगोष्ठी को सफल बनाया। इस काव्य गोष्ठी में तृप्ति यादव ने 'मैं तुमसे बस तुम्हें ही चाहूं ', डॉ रीना श्रीवास्तव ने 'वर्तमान समय ',डॉ रेनू राय ने 'चांद कहना कम होगा ', डॉ सुमन सिंह ने'परिचय', डॉ पूनम श्रीवास्तव ने 'कैद है सच्चाई','मां शारदे', डॉ मधु पाठक ने 'पानी', 'रफ्तार का कहर', रचना पढ़ी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ मधु पाठक ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

