BREAKING

Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज तथा अनमैप्ड मतदाता के साक्ष्य सत्यापन की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने 22 फरवरी 2026 रविवार को आयोजित होने वाले विशेष अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में कल रविवार को विशेष अभियान तिथि आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10ः30 बजे से अपराह्न 1ः30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।  सभी बीएलओ के पास 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा सभी प्रकार के फॉर्म यथा 6, 6ए, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

 सभी मतदान केंद्र पर हेल्पडेस्क की व्यवस्था रहेगी जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। बीएलए को विशेष अभियान तिथि की जानकारी देते हुए उनसे सहयोग प्राप्त किया जाएगा। इसके साथ ही भ्रमणशील रहते हुए विशेष अभियान तिथि को सफल भी बनाया जाएगा।  इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से अपील भी की है कि इस विशेष अभियान तिथि 22 फरवरी 2026 पर अपने बूथ पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जॉच ले। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं है अथवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनका भी फॉर्म 6 घोषणा पत्र सहित भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा दे अथवा ऑनलाइन माध्यम से ईसीआई नेट मोबाइल एप या voters.eci.gov.in  पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है इसके अतिरिक्त आलेख्य मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है।

इस अवसर पर बीएसपी जिलाध्यक्ष संग्राम भारती, कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, उपाध्यक्ष अपना दल एस जय प्रकाश पटेल, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण यादवेंद्र प्रताप सिंह सुदर्शन सिंह, स्कंद कुमार पटेल, एकबाल हुसैन, आरिफ हबीब, विजय कुमार पटेल, के0एस रघुवंशी, चंद्रेज भारती, अंकित कुमार वर्मा, मनीष कुमार यादव, पवन जायसवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

Litera Elevate Scholarship Test 2026-27 : Mount Litera Zee School, Fatehganj Jaunpur | 📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें