Jaunpur News: बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से बेजुबान की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
Jaunpur News: जौनपुर रविवार की सुबह एक बेजुबान गाय करेंट के झटके का शिकार हो गयी और तड़प तड़प कर मौत के मुंह में समा गई। मामला मोहल्ला उमरपुर कोतवाली थानांतर्गत सुंदरनगर गुलरचक की है। गाय के मालिक भूसी गौतम ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया है कि वह अपनी गाय को लेकर रास्ते से जा रहे थे कि सामने से कार के आने से गाय बिंदक कर नाली के किनारे लगे बिजली बॉक्स से टच कर गयी और करेंट ने अपने चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मन को बड़ी सावधानी से लगाना चाहिए: राहुल महाराज
मालिक और स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास कर गाय को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। करेंट की चपेट में कोई और न आ जाये इस लिये स्थानीय लोगों ने बॉक्स पर प्लास्टिक के बोरे से ढक दिया गया है। समाचार लिखने तक बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक नहीं पहुंचा है।
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
