BREAKING

Jaunpur News: बाबा सन्त गाडगे जयंती समारोह मनाये जाने के सम्बंध में बैठक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केराटकोट (केरारवीर मन्दिर) स्थित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला प्रांगढ़ में श्री संत गाडगे धोबी कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया की अध्यक्षता में बाबा सन्त गाडगे जयंती समारोह मनाये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में समिति के पदाधिकारीयों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि कल दिनांक 23 फरवरी 2026 आयोजित श्री संत गाड्गे जी की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी यह शोभा यात्रा 11 बजे में भण्डारी स्टेशन से आरम्भ होते हुये नगर के मुख्य मार्गाे सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुये केरारवीर नवनिर्मित श्री संत गाडगे धोबी धर्मशाला स्थित शोभायात्रा का समापन के साथ सभा के रुप में परिवर्तित हो जायेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण 

जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने जनपद के समस्त स्वजातिय बन्धुओं से अपील किया है कि कल दिनांक 23 फरवरी 2026 को आयोजित शोभा यात्रा में समय से उपस्थित होकर जयंती समारोह में अपनी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाये एवं जयंती समारोह को सफल बनायें। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, मनीष कन्नौजिया, नन्दलाल कन्नौजिया, श्याम कुमार कन्नौजिया,  एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, गौतम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, पन्धारी कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, बेचन कन्नौजिया, रिशू कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, लाले कन्नौजिया, मक्खन कन्नौजिया सहित समिति के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें