BREAKING

Jaunpur News: शराब की दुकान पर मनबढ़ों ने किया पथराव, घटना सीसीटीवी में कैद

दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा 

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मार्ग से करीब 200 मीटर एक देशी शराब की दुकान पर मनबढों ने रात करीब 11 बजे जमकर पथराव कर दिया,पीड़ित थाने पर 5 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है। सैफपुर उर्फ जपटापुर निवासी रोहित अस्थाना ने शुक्रवार को सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी की बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उन्हे सेल्समैन संग्राम यादव ने सूचना की जब वह दुकान के अंदर सो रहे थे तभी उनके शराब के दुकान कुछ मनबढ किस्म के करीब 5 की संख्या में पहुंचे लोगो ने जोर-जबरदस्ती दुकान खुलवाने की कोशिश की जब सेल्समैन ने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव करना शुरू कर दिया है। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दे दी सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा पांच अज्ञात के खिलाफ ताहिर प्राप्त हो गई है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है विधि कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवा कांग्रेस के नेतृत्व में शांतिपूर्ण किया विरोध प्रदर्शन 


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें