BREAKING

Jaunpur News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में 28 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर जान दे दिया। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पत्नी सीमा देवी को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। मृतक अपनी ससुराल में नेवासा पर रह रहा था। उक्त गांव निवासी संतोष कुमार सरोज किसी बात से नाराज होकर घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया। घटना के समय पत्नी सीमा को जानकारी नही हो सकी। कमरे का बन्द दरवाजा खोलने के दौरान पत्नी की आवाज पर पहुँचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाल एम्बुलेंस से नौपेड़वा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मृतक अभी निःसन्तान था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शराब की दुकान पर मनबढ़ों ने किया पथराव, घटना सीसीटीवी में कैद

Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें