BREAKING

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में घायल कामगार की इलाज के दौरान मौत

दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा 

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की बस्ती बंदगान गांव के एक 32 वर्षीय युवक की मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर इलाज के दौरान एक निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के बस्ती बंदगान गांव निवासी सुभाष को चार पुत्र है।उनका दुसरे स्थान पर पुत्र राजेन्द्र (32) नगर में रहकर छाता बनाने का कामकाज करता था।बीते 14 तारीख को उनका 32 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र जब संदिग्ध परिस्थित में घायल होकर घर पहुंचा तो लोग सन्न हो गए आनन-फानन में परिजनों ने उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते रेफर कर दिया जिसके परिजनों ने इलाज के जनपद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर इलाज के दौरान राजेन्द्र की मौत हो गई। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें