Jaunpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को चकगोपालपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मीरापुर केवल गांव में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित
थाना प्रभारी अमरेन्द्र पांडेय ने बताया की सरायख्वाजा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चकगोपालपुर में दबिश दी। वहां से आरोपी को अपाची मोटरसाइकिल समेत हिरासत में लेकर जब पुछताछ की गई तो गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम स्थानीय थाना क्षेत्र के लालमनपुर गांव निवासी छोटेलाल का पुत्र नीरज यादव बताया पुलिस ने गहनता से जांच की तो आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें कई गंभीर मुकदमे शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निखिलेश तिवारी, कांस्टेबल अरुण यादव और कांस्टेबल रविशंकर शाह शामिल रहे।
| विज्ञापन |