BREAKING

Jaunpur News: कानून, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय का थाना पर लगा एनएसएस शिविर 

फैज अंसारी  @ नया सवेरा 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस द्वारा एक कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं और स्वयंसेवकों को थाना गौराबादशाहपुर का भ्रमण कराया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं को कानून, सुरक्षा और नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया। शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सामाजिक जागरूकता को लेकर छात्रों को वृद्धा आश्रम, अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह, नशा उन्मूलन और मिशन शक्ति केंद्र के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जागरूकता, नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग और समाज के बीच संबंध मजबूत करने का प्रयास किया गया। जिससे छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर राहुल सिंह, प्राचार्य रूबी राय, कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष सिंह, मनीष सिंह, डॉ. सदानंद सिंह, डॉ. सन्तोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पेयरिंग एंड ट्विनिंग कार्यक्रम दे रहा बच्चों को सीखने का मौका


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें